सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट ने 31.20 ग्राम स्मैक के साथ विकास नगर में रहने वाले खेड़ी दमकन निवासी व्यक्ति सचिन उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्राइम यूनिट के सब इंस्पेक्टर आजाद ने सूचना पर आउटर ककरोई रोड के पास सेक्टर-23 में कार सवार सचिन की तलाशी ली तो उसके पास से 31.20 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। संवाद