गन्नौ। तांबे का तार चोरी करने के आरोप में गन्नौर थाना पुलिस ने ईदगाह रोड गन्नौर निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। गांव नयाबांस में 5 सितंबर की रात 15 ट्यूबवेल का ताला तोड़कर खेत में बिछे तांबे के तार काटने का मामला सामने आया था। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में ईदगाह रोड गन्नौर निवासी रोहित को गिरफ्तार कर उससे चोरी किया गया तार बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद