फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सर्विस सेंटर से कार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 टीम ने सर्विस सेंटर से कार चोरी करने के मामले में आरोपी सेक्टर-23 निवासी अमित उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। मालवा ऑटो सेंस प्राइवेट लिमिटेड कुंडली में सर्विस हेड सत्येंद्र ने 24 दिसंबर 2025 को कुंडली थाने में कार चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 29 नवंबर को मरम्मत के लिए लाई गई दुर्घटनाग्रस्त कार सर्विस पूरी होने के बाद कंपनी परिसर के अंदर पार्किंग लाइन में खड़ी की थी। 22 दिसंबर को कार चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर उससे चाेरी की गई कार बरामद कर ली है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें