फोटो : 21: क्राइम यूनिट सेक्टर 27 की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। घर में घुसकर बाइक, मोबाइल, लैपटॉप, स्टीरियो और रुपये चोरी करने के आरोप में मुरथल थाना पुलिस ने शाहपुर तुर्क निवासी मनीष को गिरफ्तार किया है। 27 अक्तूबर को राजन ने थाना मुरथल में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके घर से एक लैपटॉप, बाइक, स्टीरियो स्पीकर और सामने वाले सचिन सिंह के घर से एक मोबाइल फोन और 1500 रुपये चोरी हो गए। क्राइम यूनिट सेक्टर-27, सोनीपत की पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर बाइक, मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्टीरियो बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया। संवाद