गोहाना। थाना बरोदा की पुलिस ने नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में भावड़ निवासी आरोपी जगदीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत पर 25 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी। उप निरीक्षक उदय ने बताया कि लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान रिकॉर्ड कराने के बाद टीम ने उसकी महिला विशेषज्ञ व लीगल एड से काउंसलिंग करवाई। जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी जगदीश गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया है। संवाद