फोटो : 09: पुलिस की गिरफ्त में युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी। पुलिस
- फोटो : samvad
गन्नौर। पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमले करने के मामले में गांव पुगथला निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण रामदयाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी संदीप ने शराब के नशे में उन पर हमला किया था। आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द मुकदमे की विवेचना पूरी कर आरोपी के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।