फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पहले मदद के लिए पुलिस को बुलाया, बीच बचाव करने पर टीम से ही की हाथापाई, गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

डायल-112 पर तैनात एसआई प्रेम सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान गांव टिकौला से सुमित ने कॉल कर सूचना दी कि उसका भाई भास्कर उस पर चाकू से हमला कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम तुरंत गांव टिकौला में पहुंची।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव टिकौला के युवक ने पहले मदद के लिए पुलिस को कॉल कर बुलाया फिर खुद ही टीम के साथ हाथापाई की। आरोपी ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी थी कि उसका भाई उस पर चाकू से हमला कर रहा है। पुलिस ने पहुंचकर बीच बचाव किया तो उसने पुलिसकर्मी की वर्दी पर हाथ डालने के साथ ही गालियां भी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस टीम ने काम में बाधा डालने, हाथापाई व गालियां देने का केस दर्ज कराया गया। उसे मुरथल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता लगा कि उसका भाई हत्या की कोशिश के मामले में नामजद है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
 
यह भी पढ़ें: अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिसवाले को बेची चोरी की कार, असली मालिक को मिला टैक्स कटने का मैसेज तो हुआ खुलासा
विज्ञापन


डायल-112 पर तैनात एसआई प्रेम सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान गांव टिकौला से सुमित ने कॉल कर सूचना दी कि उसका भाई भास्कर उस पर चाकू से हमला कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम तुरंत गांव टिकौला में पहुंची। वहां पर उन्होंने देखा कि चाकू मारने का कोई मामला नहीं मिला। दोनों भाई आपस में डंडे से हमला कर रहे थे। उन्होंने बीच बचाव कराया तो कॉल करने वाला सुमित पुलिस टीम से ही उलझ गया। उन्होंने हाथापाई करने के साथ ही वर्दी पर हाथ डाल दिया। इतना ही नहीं वह लगातार गालियां दे रहा था। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया। उन्हें मुरथल थाना ले जाया गया। एसआई प्रेम के बयान पर मुरथल थाना पुलिस ने सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस जांच में पता लगा कि सुमित का भाई भास्कर उर्फ संदीप हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी है। उस मामले में उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पुलिस ने उसे हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्हें दोनों पर दर्ज अलग-अलग मामलों में अदालत में पेश किया जाएगा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें