फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डायग्राम बनाओ स्पर्धा में ममता झा विजेता

Tue, 04 Feb 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय में डायग्राम बनाओ स्पर्धा की विजेता छात्राओं के साथ
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को भूगोल विभाग की ओर से डायग्राम बनाओ स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बेहतरीन डायग्राम बनाएं। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. शर्मिला सांगवान ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुभाष सिसोदिया, डॉ. अमिता व डॉ. सतीश मलिक शामिल रहे। प्रतियोगिता में ज्योग्राफी ऑनर्स प्रथम वर्ष की छात्रा ममता झा ने प्रथम, लक्ष्मी झा ने द्वितीय और एमएससी की ईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. वंदना नासा ने कहा कि छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। छात्राएं इन गतिविधियों में भाग लेकर अपने चरित्र व व्यक्तित्व का निर्माण करें। महाविद्यालय में सांस्कृतिक और अकादमिक गतिविधियों का हर विभाग की ओर से आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें