फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आचार संहिता का पालन करवाएं अधिकारी

Mon, 18 Mar 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गांव तेवड़ी स्थित बाबा हुकमी नाथ डेरे परिसर में सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें आसपास व
विज्ञापन
गन्नौर। एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डाॅ. निर्मल नागर ने लघुसचिवालय में हुई बैठक में कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अधिकारी गंभीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। चुनाव नियमों का अच्छी प्रकार से अध्ययन कर आदर्श आचार संहिता का पालन करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। इनमें फ्लाइंग स्क्वायड टीम, वीडियो सर्विलेंस टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा वीडियो वीविंग टीम शामिल हैं। सभी टीमें आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। गाड़ियों में निर्धारित सीमा से अधिक नकदी या शराब आदि जब्त कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने में देरी ना करें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि निर्वाचन व्यय की निगरानी शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी दल चुनावी रैली और अन्य गतिविधियों को संचालित करें। सरकारी, सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर बैनर पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें