फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय जिमनास्टिक्स का विजेता बना महाराष्ट्र

Wed, 29 Mar 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 45- राष्ट्रीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी।
विज्ञापन
राई। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में चल रही तीन दिवसीय एक्रोबैटिक्स जिम्नास्टिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। राष्ट्रीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम विजेता बनी, जबकि 42 पदकों के साथ हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राई विधायक मोहन बड़ौली ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। समापन समारोह में खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति एसएस देशवाल विशिष्ट अथिति के रूप में पहुंचे। सूरज पाल (अमू) व खेल स्कूल राई के प्राचार्य एवं निदेशक कर्नल अशोक मोर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 300 जिमनास्ट ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए 42 में से 36 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में हरियाणा ने कुल 15 स्पर्धाओं में भाग लेकर 8 में पदक जीते। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने 50 पदक के साथ चैंपियनशिप अपने नाम की। 48 पदकों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे पायदान पर रहा। हरियाणा की टीम 42 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
मोहनलाल बड़ौली ने भारत माता की जय के नारे के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर करनी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो 45- राष्ट्रीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें