फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंत्रोच्चारण के साथ चिटाने वाली माता का किया महाभिषेक

Wed, 22 Oct 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। छोटा हलवाई हट्टा स्थित माता चिटाने वाली मंदिर में दिवाली के माैके पर माता का महाभिषेक किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ चिटाने वाली माता का श्री सूक्त के माध्यम से दुग्धाभिषेक किया व पंचामृत से स्नान करवाया गया। पंडित अमित शौनक ने बताया कि जिस वस्त्र को चिटाने माता ने अभिषेक के दौरान धारण किया था उसी वस्त्र को सभी भक्तों में वितरित किया गया। इसके बाद माता की मंगला आरती की और प्रसाद वितरित किया गया। हर वर्ष दिवाली के मौके पर मंत्रोच्चारण के साथ माता का महाभिषेक किया जाता है। चिटाने वाली माता का मंदिर भक्तों की आस्था और भक्ति का अनूठा केंद्र है। मंदिर का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि इससे जुड़ी चमत्कारिक घटनाएं भी भक्तों को मां के प्रति और अधिक समर्पित कर देती हैं। इस दौरान सिद्धपीठ श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर समिति के प्रधान महेश गोयल, गौरव गोयल, अमित शर्मा, अशोक गोयल, वरुण गोयल, महेंद्र मंगला, अमित कुच्छल, अरुण जैन, राजेंद्र कुच्छल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें