फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल सर्जन डा. जयकिशोर व जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. तरुण यादव ने नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से 12 फरवरी तक कुष्ठ रोग निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. तरुण यादव ने बताया कि कुष्ठ रोग कोई आसानी से फैलने वाला रोग नहीं है। इसलिए हमें कुष्ठ रोगियों से नफरत न करके उनका पूरा इलाज (6 से 12 महीने तक) करवाना चाहिए। इसका इलाज व जांच सभी सरकारी अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध है। समय पर इलाज न करवाने पर रोगी दिव्यांग हो सकता है। शरीर पर किसी प्रकार के चकते, सुन्न धब्बे कुष्ठ रोग का लक्षण हो सकते हैं, इसकी जांच अनिवार्य है और यह रोग एमडीटी दवाई खाने से पूर्ण रूप से ठीक हो सकता है। सेक्टर-15 स्थित कुष्ठ आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित की। इस दौरान कुष्ठ रोगियों को दवाइयां वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें