शहर में जागरूकता रैली निकालते कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व अन्य।
- फोटो : Sonipat
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से वीरवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कृषि अधिकारी-कर्मचारी, प्रगतिशील किसानों व विद्यार्थियों ने लोगों को पराली प्रबंधन व प्रदूषण से बचने के लिए जागरूक किया। रैली का शुभारंभ सोनीपत रोड स्थित उप मंडल कार्यालय परिसर से एसडीओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने किया। एसडीओ ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण वैश्विक समस्या बन गई है। लगातार एक्यूआई का स्तर बढ़ता जा रहा है। इस दौरान डॉ. वरुण मेहंदीरत्ता, डॉ. कुलदीप, डॉ. रामकंवार देशवाल, डॉ. रामधन, डॉ. विकास, डॉ. साहब सिंह, कृष्ण खासा, सुरजीत, पिंकी मलिक, वीरेंद्र, ज्योति, मनीषा मौजूद रहे। संवाद