फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौ माह की उम्र में पिता को खोया, अब मासूम बेटों को छोड़ गए

Sun, 29 Oct 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के गांव धनाना निवासी मां-बेटे की हादसे में मौत के बाद शोकाकुल परिजन। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक के गांव मोखरा में अपनी रिश्तेदारी में जाने को निकले मां-बेटे की बहु अकबरपुर के पास हादसे में मौत की सूचना जब गांव धनाना में पहुंची तो मातम पसर गया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर में एकत्रित हो गए। हादसे का शिकार हुए धनाना गांव के जीनत ने महज नौ माह की उम्र में अपने पिता को खो दिया। हालांकि उनका निधन आकस्मिक हुआ था। अब वह खुद मासूम बेटों को बेसहारा छोड़ कर सदा के लिए चला गया है। मां-बेटे की मौत के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गांव धनाना निवासी जीनत (33) व उनकी मां नीलम (33) शुक्रवार दोपहर को गांव से मोखरा जाने के लिए निकले थे। उनकी मोखरा गांव में रिश्तेदारी है। वह रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को मिली तो गांव में मातम पसर गया। जीनत के पिता जितेंद्र सिंह बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। जब जीनत महज नौ माह के थे तो उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया था। इसके बाद मां नीलम ने बेटे का लालन-पालन किया था। अब जीनत की मौत से उनके दो मासूम बेटों के सिर से भी पिता का साया उठ गया है। जीनत को दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा मनप्रीत (5) व छोटा जियांस (2) है।

परिवार के सामने आर्थिक संकट

हादसे का शिकार हुए जीनत रोहतक स्थित निजी कंपनी में काम करते थे। ऐसे में परिवार में जीनत की पत्नी व दो मासूम बेटे ही बचे है। जीनत की पत्नी के लिए बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन




एक साथ हुआ मां-बेटे का अंतिम संस्कार

गांव धनाना निवासी जीनत व उनकी मां नीलम का शव शनिवार दोपहर बाद गांव में लाया गया। इससे गांव में गमगीन माहौल हो गया। गांव में मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें