फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व को प्रभु राम का परिचय कराने वाले भगवान वाल्मीकि हैं: भागवत

Mon, 15 Jan 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के वाल्मीकि आश्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत अक्षत भेंट कर निमंत्रण देते हुए। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार शाम गोहाना के वाल्मीकि आश्रम पहुंचे। उन्होंने समरसता का संदेश दिया। साथ ही सर्वसमाज से कहा कि विश्व को प्रभु राम का परिचय कराने वाले भगवान वाल्मीकि हैं। रामायण महाकाव्य में प्रेम, मधुरता व समरसता का सार छिपा हुआ है। उन्होंने आश्रम में प्रवेश करते ही संतों की समाधियों पर पुष्प अर्पित किए और वाल्मीकि की प्रतिमा के दर्शन कर आरती में भाग लिया।
विज्ञापन

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की अगवानी आश्रम के मुख्य सेवक दीपक आदित्य, पवन कुमार व प्राण रत्नाकर ने की। डॉ. मोहन भागवत ने आश्रम में उपस्थित विभिन्न जाति वर्ग के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें महर्षि वाल्मीकि आश्रम में नित्यप्रति आना चाहिए। उन्होंने उपस्थित संतों को 22 जनवरी को मंदिरों में दिवाली मनाने और सीधा प्रसारण देखने के लिए प्रेरित करते हुए अक्षत भेंट कर निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों से समाज के प्रति चर्चा की। कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर निर्मित हो चुका है। उन्होंने कहा कि हम सब एक वर्ण से ही हैं, सबको मिलकर भगवान राम का चरित्र जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में सभी जिलों से धर्मपीठ से वाल्मीकि मंदिरों के अध्यक्ष पहुंचे। अयोध्या में भगवान वाल्मीकि के नाम से हवाई अड्डा बनाने पर सभी ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, मनशाह महाराज, रमेश विकल महाराज, रविशाह महाराज, गुरुचरण स्वामी, सांवरी मैया, डॉ. बुद्ध प्रताप महाराज, दिव्यनंद पूरी महाराज राजेंद्र दास सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें