फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चाकू दिखाकर चार मजदूरों से नकदी और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो सवार चार मजदूरों को चाकू दिखाकर चालक व उसके साथी ने नकदी और तीन मोबाइल लूट लिए। चारों मजदूर बिहार से खरखौदा में मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। चारों आईएमटी खरखौदा के लिए चले थे। ऑटो चालक व उसके साथी ने लूटपाट कर उन्हें मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के जिला मधुबनी के गांव तुलसियाही निवासी धर्मदेव शाह ने कहा कि वह अपने भाई रामसेवक, साथी मिथिलेश व धनसेर के साथ 31 दिसंबर को अपने गांव से खरखौदा आईएमटी में निर्माणाधीन मारुति की साइट पर काम करने के लिए आए थे। 1 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह सोनीपत पहुंचे। जहां पर उन्होंने आठ सौ रुपये के किराये पर एक ऑटो खरखौदा आईएमटी के लिए बुक किया। धर्मदेव का कहना है कि इस दौरान ऑटो चालक के साथ एक युवक और था। उन्होंने कहा कि वह खाना खाकर आते हैं, फिर खरखौदा चलेंगे। उन्होंने कुछ देर इंतजार किया। उसके बाद चालक अपने साथी के साथ आ गया और वह खरखौदा के लिए चल पड़े। लेकिन इस दौरान चालक अपने ऑटो को बहुत ही धीमी गति से चला रहा था। बीच-बीच में उसे रोककर भी खड़ा कर देता था। देर रात करीब दो बजे वह खरखौदा के सोनीपत चौक बाईपास पर पुल के नीचे पहुंचे तो चालक के ऑटो रोकते ही उसके साथी ने चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर अड़ा दिया। जिसके बाद वह उनकी तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर उन्होंने चाकू के बल पर मिथिलेश का मोबाइल, धनेसर का मोबाइल व 11 सौ रुपये और उसके भाई रामसेवक का मोबाइल व 11 हजार रुपये लूट लिए। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। भागते हुए उन्होंने उनका सामान ऑटो से नीचे फेंक दिया। धर्मदेव ने ऑटो पर लिखा नंबर पुलिस को बताने के साथ ही अपनी शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें