सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में सांस्कृतिक उत्सव के तीसरे और आखिरी दिन देशभक्ति, संवेदनाओं और हास्य का सागर उमड़ पड़ा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित ‘लोक स्वर’ आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ संपन्न हो गया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार कीर्ति दहिया ने किया। अध्यक्षता जीवीएम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी ने की। कार्यक्रम प्रभारी अजय गुप्ता रहे।