फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर और प्रतिष्ठान पर लटका दिखा ताला, चोरों ने निशाना बना डाला

Tue, 09 Jan 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में मिशन चौक पर दुकान के अंदर चोरी करते दिख रहा संदिग्ध। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
सोनीपत। सर्दी के मौसम में रात को लोगों की आवाजाही कम होने का फायदा चोरों ने उठाना शुरू कर दिया है। चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। जिस घर पर ताला लटका होता है वहां पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने तीन घरों व दुकान से लाखों के आभूषण, नकदी व सामान चोरी कर लिए। पॉश इलाके सेक्टर-15 व 7 में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। वहीं मिशन रोड स्थित दुकान से चोर नकदी ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केस- 1

-वैष्णो देवी गए परिवार के घर से डेढ़ लाख रुपये और आभूषण चोरी
तारा नगर में बंद घर से चोर डेढ़ लाख रुपये, सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। कच्चे क्वार्टर स्थित अशोक नगर निवासी निखिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनके मामा तारा नगर निवासी शेखर परिवार सहित वैष्णो देवी मां के दर्शन करने गए हैं। उनके घर का ताला टूटा देखकर पड़ोसी ने उन्हें अवगत कराया। निखिल ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। मामले से मामा को अवगत कराया। जांच की तो घर से 1.50 लाख रुपये और सोने की अंगूठी व कानों के टॉप्स गायब थे। पुलिस ने फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट को बुलाकर सबूत एकत्रित किए।



केस-दो
पैतृक गांव गए परिवार के घर से आभूषण और सामान चोरी

सेक्टर-7 निवासी सुशील कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से फरीदाबाद के गांव तिगांव के रहने वाले हैं। वह 28 दिसंबर, 2023 को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। घर पर ताला लगा था। वह 7 जनवरी की रात को घर पहुंचे तो खिडक़ी टूटी मिली। खिडक़ी तोडकऱ चोर घर में घुस गए। चोर अंदर से लैपटॉप, छह सोने की अंगूठी, पाजेब, कडूली, दो घड़ी व नकदी चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


केस-तीन
कंप्यूटर इंजीनियर के घर से आभूषण चोरी

सेक्टर-15 निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह कंप्यूटर इंजीनियर हैं। 7 जनवरी को उनके पिता व पत्नी घर को बंद कर उत्तर प्रदेश के बलिया चले गए। वह काम से गाजियाबाद चले गए। वह सोमवार को वापस आए तो घर का ताला टूटा था। चोर ताले तोड़कर अलमारी से सोने की हार, टीका, चूड़िया, सोने की पांच अंगूठी, तीन चेन, मंगलसूत्र, पायल, नाक का कोका व चांदी का सिक्का चोरी मिले।

केस- चार
बुक शॉप से 36 सेकेंड में गल्ला ले भागा चोर

मिशन चौक स्थित सुरेंद्र बुक डिपो के शटर का ताला तोड़कर चोर रुपये डालने का गल्ला उठा ले गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। बुक डिपो संचालक राजेंद्र ने बताया कि सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अंदर से गल्ला गायब था। इसमें नकदी रखी थी। नकदी के बारे में हिसाब-किताब के बाद पता चल पाएगा। उन्होंने सीसीटीवी देखा तो चोर रात को 2 बजकर 50 मिनट 10 सेकेंड पर दुकान के अंदर घुसता दिख रहा है। उसने अंदर आकर टार्च से इधर-उधर देखा इसके बाद गल्ला उठा कर काउंटर पर रखा। एक बार बाहर जाकर स्थिति देखी। इसके बाद दोबारा से अंदर आया और गल्ला उठा कर बाहर भाग गया। चोर ने वारदात को महज 36 सेकेंड में ही अंजाम दे दिया।

वर्जन

जब बाहर जाए तो अपने पड़ोसी को अवगत कराकर जाएं। जिससे वह निगरानी रख सके। बाहर जाते समय नकदी व कीमती आभूषण किसी सुरक्षित स्थान पर रखकर जाए। घरों में सीसीटीवी लगाकर रखें।
विज्ञापन


राहुल देव, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें