संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव मलिकपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। चौ. ताराचंद शिक्षा एवं लोक कला संस्थान की ओर से 10 वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा के बाद साहित्यकारों को सम्मान से नवाजा गया। साथ ही मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रो. राजेंद्र सिंह की लिखित आठ पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं मलिकपुर निवासी प्रो. डाॅ. राजेंद्र सिंह बड़गुजर ने बताया कि चौ. ताराचंद शिक्षा एवं लोक कला संस्थान ने 10 वार्षिक पुरस्कार शुरू किए हैं। हर साल प्रदेश के विभिन्न जिलों के साहित्यकारों को इन पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. पूर्णमल गौड़ की अध्यक्षता में समारोह की शुरुआत हुई। इसमें शंभूदयाल माॅडर्न स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी मौजूद रहीं।
इनको किया गया सम्मानित
सूरज बेदी को चौ. लेखराज लोक नाट्यकार सम्मान, मामन खान को चौ. मौजीराम स्मृति लोक वाद्य महारत सम्मान, साहित्यकार अमृतलाल मदान को चौ. ताराचंद स्मृति आजीवन साहित्य साधना सम्मान, सतीश बलमिया को चौ. ताराचंद स्मृति साहित्य साधना सम्मान दिया गया। डाॅ. जयकिशन सभ्रवाल को चौ. ताराचंद स्मृति आजीवन साहित्य साधना सम्मान, डॉ. कश्मीरी देवी को दीपा देवी श्रेष्ठ महिला साहित्यकार सम्मान, महावीर सिंह चोपड़ा को चौ. मानसिंह श्रेष्ठ लोकगायक सम्मान, सत्ते फरमाणिया को चौ. राजपाल सिंह स्मृति श्रेष्ठ लोकगायक सम्मान, रत्नकुमार सांभरिया को फौजी प्रेमसिंह श्रेष्ठ कथाकार सम्मान और डाॅ. पूर्णचंद शर्मा को चौ. ताराचंद स्मृति श्रेष्ठ लोक साहित्य संपादन सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान कर्मसिंह, अशोक कुमार, सुरेंद्र सिरोही, सौरभ शर्मा, जयभगवान पूनिया, रामधारी मायना, पवन राठी, डाॅ. विनोद कुमार, लेखराज चौहान, सुशीला, कविता, सुनीता बड़गुजर मौजूद रहे।