फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब ठेकेदार ने कारिंदे पर लगाया 16.80 लाख रुपये चोरी करने का आरोप

Mon, 01 Apr 2024 07:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। शराब ठेकेदार ने अपने कारिंदे पर गांव नाहरी स्थित शराब ठेके से लेकर आए गए 16.80 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार का आरोप है कि कारिंदे ने उनके पास अन्य ठेकों से लेकर आई गई राशि जमा करा दी, लेकिन नाहरी ठेके से लाए गए रुपये जमा नहीं कराए। पुलिस ने ठेकेदार के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के गांव टिकरी खुर्द निवासी संदीप ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह शराब ठेकेदार है। उन्होंने सफियाबाद, नाहरी व मुरथल क्षेत्र के शराब ठेके ले रखे हैं। उन्होंने शराब ठेकों से रुपये एकत्रित करने के लिए हिसार के गांव ढाणी ठाकरिया निवासी दीपक को नौकरी पर रखा हुआ है। उनका आरोप है कि 29 मार्च को दीपक सभी ठेकों से रुपये एकत्रित कर लाया था। वह गांव नाहरी स्थित ठेके से भी 16.80 लाख रुपये लेकर आया था। उसने अन्य ठेकों से एकत्रित की गई 12 लाख रुपये की राशि तो उनके पास आकर जमा करा दी, लेकिन नाहरी ठेके की राशि जमा नहीं कराई। इसके बारे में पूछने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इस पर उन्होंने कुंडली थाना में दीपक के खिलाफ ठेका की नकदी चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है।

कुंडली थाना पुलिस ने संदीप के बयान पर उनके कारिंदे के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी को जल्द पकड़कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें