सोनीपत। ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के माध्यम से वनस्पति, जीव-जंतुओं, जल के अनमोल संसाधन, भविष्य की कक्षाओं व सोशल मीडिया विषय पर जागरूक किया। प्रतियोगिता में लेपर्ड हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल के चेयरमैन सुधीर जैन ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस प्रकार के मुकाबले का आयोजन करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना है। साथ ही उनके ज्ञान में वृद्घि करना है। सीईओ संजय जैन व अंकित जैन ने विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्राचार्य गीता चोपड़ा मौजूद रहीं। संवाद