फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर के दो वार्डों में 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

Wed, 13 Aug 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शहर के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से गन्नौर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने वार्ड-12 व 13 में 50-50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि 17 वार्डों में 50-50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। सभी टेंडर अलाॅट कर दिए गए हैं। अन्य वार्डों में भी निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यों में सड़कों का निर्माण, नालियों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था में सुधार व स्ट्रीट लाइटों की स्थापना प्रमुख हैं। इस दौरान वार्ड-12 से पार्षद राजेश शर्मा, रामकरण, पार्षद विकास शर्मा, पार्षद अंकित त्यागी, पार्षद शमशेर सैनी, हरविंदर त्यागी, पार्षद सचिन, पार्षद नरेश वर्मा, पार्षद अजय सरोहा, पार्षद कृष्ण टांक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें