फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भगत फूल सिंह के बलिदान दिवस पर सुभाषिता का विमोचन

विज्ञापन
फोटो - भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में सुभाषिणी देवी शोध पीठ की वार्षिक पत्रि
विज्ञापन
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में शुक्रवार को भगत फूल सिंह के 84वें बलिदान दिवस और पद्मश्री बहन सुभाषिणी देवी की 112वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलगुरु प्रो. सुदेश ने हवन में पूर्णाहुति अर्पित कर भगत फूल सिंह की प्रतिमा और बहन सुभाषिणी देवी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुभाषिणी देवी शोध पीठ की वार्षिक पत्रिका सुभाषिता के तृतीय अंक और डिजिटल इंस्टा सीरीज का विमोचन किया गया। साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए गए। कुलगुरु ने छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें