फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात युवक ने शराब ठेकेदार पर की फायरिंग, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बरोणा स्थित एक शराब के ठेके के बाहर रात को एक युवक ने आकर पहले शटर खोलने को कहा और शटर नहीं खोला तो गाली-गलोच करने के बाद युवक ने ठेका उसे देने की बात कहते हुए गोली चला दी। यह शिकायत शराब ठेका मालिक ने पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहलादपुर किडौली निवासी निकेश का कहना है कि उसने बरोणा गांव में शराब का ठेका लिया हुआ है। रात को वह शराब के ठेके को बंद कर वहीं पर सो गया। इस दौरान उसके साथ गोरड़ निवासी कृष्ण भी सो रहा था। रात करीब एक बजे किसी युवक ने आकर आवाज दी और शटर खोलने को कहा। जिस पर रात होने के कारण उन्होंने शटर नहीं खोला। ऐसे में बाहर खड़े युवक ने शटर को लात मारना शुरू कर दिया और उन्हें गालियां देने लगा। जब उन्होंने शटर को नहीं खोला तो आरोपी बोला कि वह बरोणा निवासी बिट्टू है और शराब का ठेका उसे दे दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। जिसके बाद आरोपी ने ठेके के अंदर ठेकेदार पर गोली चलाई और मौके से चला गया। यह सब वह शराब ठेके के अंदर बैठकर सीसीटीवी में देख रहे थे। जिसके बाद मामले से पुलिस को अवगत करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद निकेश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें