फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर थाने के लांगरी की सड़क हादसे में मौत

Fri, 26 May 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर थाना में कार्यरत बीएसटी कॉलोनी निवासी लांगरी (खाना बनाने वाला) महेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को खुबडू झाल पुलिस चौकी के लांगरी के छुट्टी पर होने की वजह से महेंद्र खुबडू झाल पुलिस चौकी में खाना बनाने गए थे। खाना बनाने के बाद शाम को वह जब बाइक से लौट रहे थे तो शेखपुरा गांव के निकट तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद परिजन महेंद्र को सोनीपत के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। गन्नौर थाना पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई प्रवीन के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें