पवन लठवाल, उप प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय बरोदा।
गोहाना। बरोदा स्थित राजकीय महाविद्यालय के लिए जल्द ही जमीन दी जाएगी। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिला प्रशासन को 10 से 12 दिन में जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जमीन उपलब्ध होने के बाद महाविद्यालय के भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद आसपास के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना होगा।
गांव बरोदा स्थित राजकीय महाविद्यालय का भवन जर्जर हो गया है। महाविद्यालय की तरफ से गोहाना की राजकीय कन्या महाविद्यालय में बरोदा महाविद्यालय को शिफ्ट करने की मांग की गई थी। अब राजकीय कन्या महाविद्यालय के 40 कमरे कंडम घोषित होने के बाद बरोदा महाविद्यालय के प्राचार्य ने मुख्यालय को पत्र लिखा था। राजकीय कन्या महाविद्यालय के बाद राजकीय बड़ौता महाविद्यालय में शिफ्ट करने की मांग की थी। लेकिन बड़ौता महाविद्यालय में भी विद्यार्थियों को शिफ्ट नहीं किया गया है। अब सरकार ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बरोदा के पास ही भवन निर्माण के लिए जमीन खरीदने के निर्देश जारी किए हैं। जिसे महाविद्यालय के भवन का निर्माण कराया जा सके। उपायुक्त ने भी 10 से 12 दिन में जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
वर्जन
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से महाविद्यालय के भवन के लिए जमीन तलाश करने का पत्र जारी किया गया है। जमीन उपलब्ध होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-पवन लठवाल, उप प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, बरोदा।