फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिव मंदिर निर्माण के लिए दान की भूमि, रखी आधारशिला

Mon, 29 Jun 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​​स्थित बीएसटी रोड क्षेत्र में ​शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के द
विज्ञापन
गन्नौर। बीएसटी रोड क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता प्रोमिला धनखड़ ने रविवार को शिव मंदिर निर्माण के लिए अपनी भूमि दान करते हुए विधिवत आधारशिला रखी। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पंडितों ने विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रोमिला धनखड़ ने कहा कि यह भूमि समाज और धर्म को समर्पित है और मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश जैन, पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा, आहुलाना के पूर्व सरपंच बलबीर पहल, पंडित राम सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें