फोटो 40: सोनीपत के गांव मलिकपुर के पास अवैध चाहरदीवारी गिराता बुलडोजर। स्रोत: प्राधिकरण
सोनीपत। गांव मलिकपुर में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 0.1 एकड़ में की जा रही अवैध चाहरदीवारी को ध्वस्त किया। डीटीपी नीलम शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार की ओर से कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक रोजगार अधिकारी विनोद कुमार व पुलिस टीम मौजूद रहीं।