फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च, पांची जाटान रोड पर भर रहा दूषित पानी

Fri, 17 May 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28. सोनीपत के गन्नौर में दुकानों के आगे पांची जाटान रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। पांची जाटान रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका की अनदेखी के चलते पानी निकासी के लिए बनाया गया नाला बार-बार ओवरफ्लो हो रहा है। प्रशासन की ओर से नाले की सफाई के नाम पर लाखों खर्च करने के लिए समस्या जस की तस बनी हुई है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुभाष, डाॅ. वेदप्रकाश, अधिवक्ता प्रेम राठी ने बताया कि कई साल से पांची जाटान रोड पर ओवरफ्लो हो रहे नाले की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नाले की सफाई के लिए प्रशासन को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाले का दूषित पानी सड़क व उनकी दुकानों के आगे भर जाता है। जिस कारण उनकी दुकानदारी दिन भर प्रभावित रहती है।
गढ़ी झंझारा रोड पर बने नाले का पानी भी मोटर के माध्यम से इसी नाले में डाला जाता है। नाला छोटा होने के कारण दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सफाई के नाम पर हर साल लाखों रुपये का टेंडर होता है, लेकिन ठेकेदार खानापूर्ति करके अपना काम पूरा कर लेते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
पांची जाटान रोड पर दूषित पानी भरने की समस्या को लेकर उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अब समस्या उनके संज्ञान में आई है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर

फोटो 28. सोनीपत के गन्नौर में दुकानों के आगे पांची जाटान रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें