फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे रोड पर निकासी का अभाव, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Feb 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो 01- सोनीपत के गन्नौर के रेलवे रोड पर निकासी न होने को लेकर नगरपालिका के खिलाफ रोष जताते द
विज्ञापन
गन्नौर। रेलवे रोड पर निकासी व्यवस्था का अभाव है। सफाई समय पर न होने के कारण नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। इससे सड़क पर कई जगह दूषित पानी भर गया है। इस समस्या के कारण दुकानदारों के अलावा वाहन चालकों व राहगीरों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों ने कहा कि दुकानों के सामने दूषित पानी भरने से उनके कामधंधों पर भी असर पड़ रहा है। दुकानदारों व वाहन चालकों ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।दुकानदार विक्की, शौकीन, सिंटू, प्रदीप व यश ने बताया कि रेलवे रोड पर कई माह से नालों का दूषित पानी सड़क पर भर रहा है। वह एसडीएम से लेकर नगरपालिका अधिकारियों व समाधान शिविर में कई बार शिकायत दे चुके है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ओवरफ्लो होने के कारण ही नालों का दूषित पानी सड़क पर भर रहा है। ऐसे में वाहन चालकों, राहगीरों, दुकानदारों के साथ आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नालों का दूषित पानी वाहनों के चलते दुकानों में आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह नगरपालिका सफाई निरीक्षक पोषण मलिक व सचिव को भी कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। दुकानदारों ने नगरपालिका अधिकारियों से रेलवे रोड पर नालों की जल्द सफाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें