सोनीपत। राठधना-राई मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव राठधना निवासी कृष्ण कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई जयकिशन मजदूरी करते थे। वह रोजाना राई जाते थे और शाम को वापस लौट आते थे। 7 नवंबर की शाम को ड्यूटी पूरी करके वह वापस लौट रहे थे। जब वह संपर्क मार्ग पर सुपर मैक्स बिल्डर के फ्लैट के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर सिर टकराने उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया।