फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कल मनाया जाएगा मजदूर दिवस

Thu, 30 Apr 2026 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सीटू यूनियन कार्यालय में 1 मई को मजदूर दिवस मनाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें सीटू के अलावा इंटक, एटक, सर्व कर्मचारी संघ, भट्ठा विकास मंच, नागरिक अधिकार मंच, शहीद भगत सिंह स्मारक समिति व ज्ञान विज्ञान समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें निर्णय लिया कि शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय गेट पर एकत्र होकर मजदूर दिवस के शहीदों को याद किया जाएगा। लागू श्रम कानूनों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें रद्द करवाने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। इस दौरान श्रद्धानंद सोलंकी, सुनीता, अनीता, राजेश रसोई, शीलक राम मलिक, सुखबीर, रामनिवास राणा, रणबीर मलिक, एडवोकेट कपिल, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें