राई। गांव मुकीमपुर में धान की रोपाई करने आए मजदूर की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव मदारीपुर निवासी संजय अपने परिवार व साथियों के साथ गांव मुकीमपुर में धान की पौध रोपने आए हुए थे। वह किसान रामकुमार के खेत में काम कर रहे थे। शुक्रवार को धान की रोपाई के दौरान वह पानी पीने ट्यूबवेल के निकट गए तो उन्हें सांप ने डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। साथी उन्हें लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां से उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर वह उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनकी मौत हो गई।