सोनीपत। गांव बाघडू में निर्माणाधीन फैक्टरी से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मूलरूप से मध्यप्रदेश हाल गांव बाघडू निवासी गीता ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करती हैं। वह परिवार के सदस्यों के साथ गांव बाघडू में निर्माणाधीन फैक्टरी में काम कर रहे हैं। उनके पति बरित्म लाल (34) बुधवार देर शाम को निर्माणाधीन फैक्टरी की छत पर चढ़कर कुर्सी पर बैठ गए। अचानक वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद