फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 20 Mar 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ओवरब्रिज के निकट चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस ने मृतक की पहचान गांव खेड़ी गुज्जर निवासी 47 वर्षीय जसबीर हुड्डा के रूप में की।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि खेड़ी गुज्जर गांव का रहने वाला जसबीर हुड्डा देवीलाल चौक पर मजदूरी करता था। रविवार की शाम को काम खत्म करने के बाद गांव लौट रहा था। वह जब गन्नौर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लाइन पार करने लगा तो चंडीगढ़ की तरफ जा रही शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने जसबीर के परिजन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें