फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुरुद्वारा में कीर्तन से संगत निहाल

Sun, 25 Jan 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06 महम में कीर्तन सुनते श्रद्धालु स्रोत आयोजक
विज्ञापन
महम। हिसार रोड स्थित गुरुद्वारा विझलका में तीन दिवसीय 16वां वार्षिक दीवान धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व व धन-धन बाबा दीप सिंह के जन्मदिन की खुशी में आयोजित हो रहा है। समूह साध संगत महम के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में शनिवार शाम साढ़े छह बजे गुरविंदर शाह पानीपत वाले कीर्तनकार ने कीर्तन किया। इससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। रात को भंडारे का आयोजन किया गया। 25 जनवरी को सुबह 11:30 बजे गुरमेल सिंह कोयल रोहतक वाले व इसी दिन दोपहर एक बजे नौ जवान सिख चेतना जत्था द्वारा कीर्तन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें