फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में मेधावी छात्राओं के साथ प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया व
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की बीएससी स्पोर्ट्स तीसरे व चौथे सेमेस्टर की छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की संयुक्त मेरिट सूची में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने बताया कि चौथे सेमेस्टर की छात्रा खुशी ने 83 फीसदी अंक के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा व आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन मान ने बताया कि 10 छात्राओं ने संयुक्त मेरिट सूची में टॉप 20 में जगह बनाई। संस्था के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है। संवाद