फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व : चूड़ियों की खनक से खनका बाजार, छाई रौनक

Thu, 17 Oct 2024 06:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में दुकान पर चूड़ियां पसंद करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। करवा चौथ पर्व को खास बनाने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस बार कांच व मेटल की फैंसी चूड़ियां महिलाओं की ज्यादा पसंद बनी हैं। चूड़ियाें की खनक से बाजार भी खनक उठा है। करवा चौथ की तैयारियों को लेकर बाजार में महिलाएं सुबह-शाम खरीदारी कर रही हैं। अनस्टिच सूट से लेकर सिल्क की साड़ियों के साथ कॉस्मेटिक के सामान की ज्यादा डिमांड है। वहीं, कुछ महिलाएं दुकानदारों को फोन पर ऑनलाइन आइटम दिखाकर उनकी मांग कर रही हैं।दुकानदार प्रवीन व अमित कुमार ने बताया कि करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं अनस्टिच सूट के साथ फैंसी ड्रेस की भी मांग कर रही हैं। स्कर्ट सूट, नायरा सूट, सिल्क सूट, सिल्क व जयपुरी साड़ियों के साथ हथकरघा कढ़ाई के सूट महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं। साथ ही पुरानी आइटमों में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। महिलाओं के लिए दुकान पर 800 से 3500 रुपये तक के अनस्टिच सूट मंगवाए गए हैं। सिल्क व जयपुरी साड़ियां 1800 से 4500 रुपये तक उपलब्ध हैं। दुकानदार नरेश ने बताया कि कई महिलाएं फोन पर ऑनलाइन आइटम दिखाकर उनकी मांग कर रहे हैं, जो बाजार में बहुत कम मिल रही हैं। ऑनलाइन आइटम न मिलने के कारण कई महिलाएं बिना खरीदारी लौट रही हैं।
विज्ञापन

रेडिमेड में नायरा कट, शरारा, वन पीस विद दुपट्टा की बढ़ी डिमांड

दुकानदार ने बताया कि आधुनिक दौर की बात करें तो युवा पीढ़ी करवा चौथ पर्व को यादगार बनाने के लिए नए परिधानों की मांग कर रही हैं। इनमें नायरा कट, शरारा, वन पीस विद दुपट्टा, पैंट सूट, अमरेला प्लाजो के साथ लहंगा चोली युवतियाें की पसंद बने हुए हैं। कम उम्र की महिलाएं भी इन परिधानों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। नायरा कट 1400 से 3500, शरारा ड्रेस 1500 से 5000, वनपीस विद दुपट्टा 1200 से 4800, पैंट सूट 900 से 1800 रुपये, अमरेला प्लाजो 1000 से 2500 रुपये तक दुकानों पर उपलब्ध हैं। लहंगा-चोली की रेंज 2500 रुपये से शुरू है। इन ड्रेस की डिमांड करवा चौथ को लेकर ज्यादा है।
मेचिंग की चूड़ी सेट व जरकन के कड़े बने पसंद
दुकानदार मोहित व नवीन ने बताया कि कॉस्मेटिक के सामान में कांच व मेटल से बनी राजस्थानी चूड़ियाें के साथ लाख से बने कड़े महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। बिंदी, लिपिस्टिक व चूड़ियां सूट व साड़ियों की मेचिंग के साथ बिक रही हैं। राजस्थानी चूड़ा, जरकन व सिंपल कांच की चूड़ियों की ज्यादा मांग हैं। राजस्थानी चूड़ा 150 से 1200 रुपये व कांच की चूड़ियों की डिब्बी 40 रुपये 300 रुपये तक की मंगवाई गई है। साथ ही साड़ियों व ड्रेस की मेचिंग के साथ जरकन, मोतियों व कुंदन के सैट मंगवाए गए हैं, जिनकी कीमत 250 रुपये से शुरू है। साथ में कानों के झुमके महिलाओं की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें