फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: करणी सेना 21 को मनाएगी शौर्य दिवस

Fri, 05 Jan 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। करणी सेना की तरफ से 21 जनवरी को श्रीराम मंदिर के लिए शहीद होने वाले योद्धाओं की याद में शौर्य दिवस मनाया जाएगा। करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक चौहान ने बताया कि वह सूर्यवंशी श्रीराम के वंशज राजपूतों के 215 गांवों के लोगों ने 500 साल पहले प्रण लिया था कि जब तक राम मंदिर नहीं बन जाता। वह तब तक पांव में जूते व सिर पर साफा नहीं पहनेंगे। करणी सेना उन 105 गांव के राजपूत खाप के मुखिया के लिए सोनीपत से साफा भेजेगी। करणी सेना एक पगड़ी अयोध्या उन सभी गांवों के मुखिया के लिए भेज रही है। इसमें हर गांव में घुमाकर सभी का आशीष लिया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद रमेश कौशिक ने भी पगड़ी को हाथ लगाकर आशीष दी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी लोगों को अयोध्या के मंदिर में विराज रहे रामलला की खुशी में मनाए जाने वाले उत्सव में शामिल होना चाहिए। यह दिवाली से बड़ा त्योहार है। इस दौरान संजय राणा, टांडा के सरपंच राजेश राणा, रवि राणा, पूर्व जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, अरुण चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें