सोनीपत। हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन सोनीपत इकाई की बैठक गांव फाजिलपुर बिजलीघर स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता एचपीईए बॉडी के उपाध्यक्ष सतीश गोयत और वित्त सचिव ललित कुमार ने की। बैठक में सोनीपत जोनल बॉडी का गठन किया गया। इसमें कपिल कौशिक को प्रधान नियुक्त किया गया। प्रवीन को महासचिव, दलजीत वर्मा को वित्त सचिव बने।