फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना ने अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन और महाराष्ट्र सरकार के बहिष्कार का लिया निर्णय

विज्ञापन
दहिसरा में महापंचायत के दौरान उपस्थित करणी सेना के सदस्य - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। गांव दहिसरा में रविवार को करणी सेना की ओर से महापंचायत की गई। जिसमें फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन और महाराष्ट्र सरकार का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री दीपक चौहान ने बताया कि देश में नारायण से पहले लक्ष्मी, राम से पहले सीता और शिव से पहले पार्वती माता की पूजा की जाता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने एक नारी का अपमान करके अपनी छोटी मानसिकता का परिचय दिया है। नारी का अपमान किसी भी कीमत पर करणी सेना सहन नहीं करेगी। इस दौरान अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा राजपूत भवन व आसपास के गांवों में लगाने का निर्णय भी लिया गया है, जिसके लिए राजपूत समाज का एक प्रतिनिधिमंडल का भी गठन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहित, घनश्याम, शीतल चौहान, बादल तंवर, अमित राणा, जिला पार्षद नंदकिशोर चौहान, अंकूर, धीरज, यशपाल, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें