फोटो 35- सोनीपत के राई में गांव सेवली स्थित प्राचीन शिव मंदिर से कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।
राई। गांव सेवली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से की गई। यात्रा में गांव की महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर गांव की परिक्रमा लगाई। इसके बाद कलश यात्रा शिव मंदिर में कथा स्थल पर वापस पहुंची। प्रधान राजपाल ने बताया कि मंदिर परिसर में एक सप्ताह तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धालु 23 जुलाई तक श्रीमद्भागवत का श्रवण कर सकेंगे, ताकि जीवन को सफल बनाया जा सके। इसके बाद 2 अगस्त को शिवरात्रि पर्व पर मंदिर में मेला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव सेवली का शिव मंदिर प्राचीन है, जहां भगवान शिव ने स्वयं शिवलिंग की स्थापना की थी। गांव के शिव मंदिर की महिमा सदियों से चली आ रही है। यहां सेवली ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी ग्रामीण हर सोमवार मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। साथ ही हर शिवरात्रि के मौके पर मंदिर परिसर में मेला लगाया जाता है। इस मौके पर आजाद सिंह, राकेश, अरविंद, मुकेश, सुदेश व गांव की महिलाएं मौजूद रही।