फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिटाना में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव चिटाना स्थित सिद्धपीठ माता मंदिर में समस्त ग्रामीणों की ओर से 12 दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है। छठे दिन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वेदी पूजन के साथ की गई। ग्रामीणों ने मिलकर हवन में आहुति डाली। तत्पश्चात मंदिर परिसर से गांव में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर वापस मंदिर परिसर में पहुंची। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। जिसमें सभी ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मां दुर्गा की महाआरती की गई। सभी ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। ट्रस्ट के प्रधान अनिल कुहाड़ ने बताया कि मंदिर परिसर में 10-11 अक्तूबर को सप्तमी व अष्टमी का मेला लगाया जाएगा। मेले में हरियाणा के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। मान्यता है कि मंदिर में 400 वर्ष पुराने इमली के वृक्ष पर धागा बांधने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्यक्रम में बिजेंद्र लाकड़ा, देवेंद्र लाकड़ा, नरेंद्र वर्मा, राजेंद्र बल्हारा, रणधीर सिंह, संतराम भारद्वाज, जितेंद्र सोलंकी, हरबीर, रामफल, देवेंद्र, नरेंद्र, सुरजीत व अमरजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें