सोनीपत के गन्नौर की छोटी मंडी के निकट अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई की सदस्य कढ़ी चा
गन्नौर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई की तरफ से द्वादशी के अवसर पर छोटी मंडी के निकट कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरण किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की अध्यक्ष प्रिया जिंदल, महामंत्री मनीषा जैन, कोषाध्यक्ष सीमा गोयल, काजल सिंघल व संतोष गोयल ने भंडारे में सहयोग किया। इस मौके पर आशु गुप्ता, ममता जिंदल, तनु जैन, सुनीता सिंगल, कमलेश व संतोष गोयल मौजूद रहे।