फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जियो फेसिंग हाजिरी का विरोध

Fri, 20 Jun 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल सर्जन कार्यालय में वीरवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने लोकेशन आधारित जियो फेसिंग हाजिरी का विरोध किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान कुलदीप दहिया ने किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना को महानिदेशक के नम ज्ञापन सौंपा गया।
कर्मचारियों ने कहा कि यह प्रणाली कर्मचारियों की निजता का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी व संविधान के विरुद्ध है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार संसाधन और प्रशिक्षण दिए बिना ऑनलाइन कार्यों का दबाव बना रही है। इससे मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि यह आदेश जल्द रद्द नहीं किया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग की होगी।
इस दौरान कप्तान राणा, जिला कोषाध्यक्ष मीना, सह सचिव नवीन नरवाल, ब्लॉक प्रधान टेकराम दहिया के अलावा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें