फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीर्थयात्रा पर गए परिवार के घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण, नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 में डाक विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी के बंद घर का ताला तोड़कर चोर आभूषण, नकदी और कपड़े चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार वृंदावन तीर्थ यात्रा पर गया था। वापस आने पर चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी महेंद्र सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह 20 नवंबर को पत्नी निर्मला देवी, बेटे अक्षय और बेटी आकांक्षा के साथ वृंदावन गए थे। वहां से 23 नवंबर को वापस आए तो गेट का ताला टूटा पड़ा था। चोर हीरे की अंगूठी, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सात जोड़ी पायल, 15 जोड़ी लेडीज सूट, तीन जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी झुमके, 22 चांदी के सिक्के, लेडीज व जेंट्स घड़ी, 15 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें