सोनीपत। गोहाना के उत्तम नगर स्थित घर से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी होने का मामला सामने है। घटना तब हुई जब परिवार के सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तम नगर के सतबीर ने पुलिस को बताया कि रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। सुबह उठे तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने जांच की तो पाया कि रात को चोर उनके घर से चार मोबाइल फोन, उसकी बेटी के पर्स से 7000 रुपये व जरूरी कागजात, साथ ही सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र तथा कंगन चोरी कर ले गए। इसके साथ ही उसके बेटे के पर्स से 20000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना गोहाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।