फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंद घर का ताला तोड़कर आभूषण और 50 हजार रुपये चोरी

Tue, 09 Jul 2024 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। न्यू तारा नगर स्थित बंद घर के ताले तोडक़र चोर लाखों के आभूषण व 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। पीडि़त युवक ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


न्यू तारा नगर निवासी रोहन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह 6 जुलाई को अपनी मां रामदुलारी के साथ अपनी बहन सुमन के घर दिल्ली के बवाना गया था। वह रविवार को घर लौटा तो उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला था। अंदर जाकर जांच की तो दो सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, दो जोड़ी झुमके, दो जोड़ी कान की बालियां, चार पाजेब, दो चुटकी और 50,000 रुपये चोरी मिले। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें