सोनीपत : सेक्टर-14 में चोर निजी स्कूल के शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर आभूषण व 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए। शिक्षक परिवार सहित शादी कार्यक्रम में गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-14 निवासी वरुण ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षक हैं। वह परिवार सहित हिसार के डबवाली में आयोजित शादी कार्यक्रम में गए थे। वहां पर किराएदार ने कॉल कर बताया कि घर के ताले टूटे है। वापस आकर उन्होंने देखा कि चोर उनके घर से सोने के दो हार, दो चेन, चूड़ियां और कानों के झुमके, हीरे के झुमके, सोने की अंगूठी, दो रिंग, सोने की चुड़ी, 30 हजार रुपये व अन्य सामान ले गए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।