फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कमरे में सो रहे दंपती के आभूषण व मोबाइल चोरी

Sat, 04 May 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई। कुंडली स्थित लांडा कॉलोनी में कमरे में सो रहे दंपती के आभूषण व मोबाइल फोन चोर उठा ले गए। पीड़ित दंपती ने अंदर से कुंडी लगा रखी थी। चोरों ने खिड़की के अंदर से कुंडी खोल दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के बलिया जिले के गांव सरनी निवासी अजीत ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कुंडली की लांडा कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते हैं। वह रात को अपने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर सो गए थे। तड़के करीब तीन बजे के बाद चोरों ने खिड़की पर लगे गत्ते को हटाकर अंदर से दरवाजे की कुंडी को खोल दिया। चोर उनके कमरे से रखे तीन बैग से उनकी पत्नी की सोने की बालियां, चांदी की पायल व दो मोबाइल, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जब उनकी आंख खुली तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें